संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। जिला सहकारी फेडरेशन वाराणसी की प्रबंध समिति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित हो गया है।उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी सिंह ने बताया कि जिला सहकारी फेडरेशन का निर्वाचन कार्यक्रम 19 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ प्रारंभ होगा और 29 फरवरी को सभापति,उपसभापति तथा अन्य संस्थाओ मे भेजे जाने वाले प्रतिनिधियो के निर्वाचन के साथ ही संपन्न होगा।जिलासहकारीफेडरेशन के सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु अनंतिम मतदाता सूची बनाई जा रही है तथा अन्तिम क्षेत्र अवधारण को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।हम निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए कटिबद्ध हैं।