UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित शातिर 03 नफ़र अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-140/2024 धारा 457/380/411 भा०८०वि० थाना चोलापुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1 लोकनाथ पुत्र रामआश्रय निवासी ग्राम नेहियाँ थाना चोलापुर वाराणसी, 2- सतीश पटेल पुत्र खरपत्तू पटेल निवासी ग्राम चितईपुर नेहियां थाना चोलापुर वाराणसी व 3- आदित्य पटेल उर्फ बाबू पुत्र श्रीप्रकाश उर्फ सोहन निवासी भवानीबारी नेहियां थाना चोलापुर वाराणसी को नेहियां प्राथमिक विद्यालय थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से आज दिनांक-27.04.2024 को समय करीब 01.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गया माल 140 किलो तांबे व पीतल का सामान, कुल 170000/- रुपया नगद, 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर व 01 अदद नाजायज चाकू को बरामद कर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक-26.04.2024 को वादी मुकदमा श्री अनिल कुमार गुप्ता पुत्र छेदी लाल गुप्ता निवासी-ग्राम नेहियाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ने अज्ञात चोर द्वारा वादी/पीड़ित के घर में घुसकर रात्रि के समय लगभग ढेड़ कुन्टल पीतल का कबाड़ व 170000/-रू0 नगद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना चोलापुर मे मु0अ0सं0-0140/2024 धारा 380/457 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विकास कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण लोकनाथ, सतीश पटेल व आदित्य पटेल उर्फ बाबू ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग काफी गरीब है और अधिक पैसा कमाने की लालच मे आकर हमने एक राय होकर दिनांक- 26.04.2024 को हमलोगो के गांव के ही अनिल कुमार गुप्ता के घर से पीतल का सामान, ताबें का तार तथा 170000/- रूपये नगद चुराये थे, जिसमें से आज हम लोग आपस मे पैसे का बंटवारा करके ताबें के तार को बेंचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 0नि0 विकास कुमार,उ0नि0 शैलेश कुमार यादव,उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय,हे0का0 सुरेश राम सरोज,हे0का0 नीरज राय,हे0का0 नमो नरायण पाण्डेय,हे0का0 महेन्द्र यादव,हे0का0 श्रीकान्त यादव,का0 देवी प्रसाद सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News