पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय सहित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण पर कुल करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें अब तक जीएसटी सहित 1600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हट जाएंगी। ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य अभी शेष है, जिसे अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही दोनों संस्थानों ने तीन वर्ष की गारंटी दी है और मेंटेनेंस के लिए उनकी छोटी टीमें मंदिर परिसर में तैनात रहेंगी 4 फरवरी को जारी होगी जेईई मेन 2026 सत्र-1 की परिणाम पुस्तिका, 12 फरवरी तक आएगा रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 4 फरवरी को जेईई मेन 2026 सत्र-1 की परिणाम पुस्तिका जारी करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन सत्र-1 का अंतिम परिणाम 12 फरवरी 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इस बीच बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए जेईई मेन 2026 सत्र-2 का पंजीकरण 1 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। उम्मीदवार इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने यह भी बताया कि 4 और 5 फरवरी 2026 को उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in वेबसाइट देख सकते हैं या jeemain@nta.nta.nic.in तथा 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, अप्रैल 2026 से लागू होने की उम्मीद नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी सुविधा आने वाली है। अब जरूरत पड़ने पर पीएफ खाते से पैसा निकालना और आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 से कर्मचारी भविष्य निधि (PF) की राशि यूपीआई के जरिए निकाली जा सकेगी। इससे करीब 8 करोड़ से ज्यादा पीएफ सदस्यों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, पीएफ खाताधारक भीम ऐप के माध्यम से पैसे निकाल सकेंगे। ऐप में दो तरह का बैलेंस दिखेगा—‘एलिजिबल बैलेंस’, जिसे तुरंत निकाला जा सकेगा और ‘मिनिमम बैलेंस’, जो कुल राशि का 25 प्रतिशत होगा और खाते में रखना अनिवार्य रहेगा। शुरुआत में प्रति ट्रांजेक्शन 25 हजार रुपये तक की निकासी की अनुमति होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। पीएफ से पैसे निकालने के लिए यूपीआई पिन अनिवार्य होगा। इस नई व्यवस्था से पीएफ निकासी की प्रक्रिया तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।