संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी आज महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शारीरिक शिक्षा का युवा चेतना के निर्माण में योगदान विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर आशीष सिंह शारीरिक शिक्षा विभाग केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार , गया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्थापक महाराज और मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ आरंभ हुआ।उसके बाद माल्यार्पण , मोमेंटो तथा अंगवस्त्रम द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत शारीरिक शिक्षा विभागध्यक्ष अंगद प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष सिंह ने बताया कि सशक्त , सुदृढ़ एवं युवा चेतना के निर्माण में खेलकूद एवं अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री उमेश प्रसाद राय ने किया। इस एकल व्याख्यान में प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार, प्रोफेसर मंजू मिश्रा, डॉ आशा सिंह,डॉ ममता, डॉ अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ संगीता पटेल डॉ रेनू कुमारी,प्रियंका,पूनम कंचन , डॉ महेंद्र कुमार और संतोष राय उपस्थित रहे।