UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिट्टी का अवैध खनन जोरो, पर जिम्मेदार बेखबर

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में खनन माफिया का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है थाना मिर्जामुराद कछवा रोड चौकी क्षेत्र में शाम के सूर्यास्त होने के बाद दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर कछवा रोड चौकी के सामने से होते हुए मिर्जामुराद थाना की तरफ आए जिन फर्राटे भरते हैं अगर उनसे कोई शिकायत करता है तो वह फोन पर पता नहीं किसी से भी बात करने की धौंस देते हैं और सिपाही अपनी गाड़ी पर बैठकर निकल जाते हैं मिर्जामुराद क्षेत्र में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है क्षेत्र के टोडरपुर, (लालपुर)लडूवाई कछवा रोड सहित कई गांव में खनन माफिया खेतों की छाती चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है मिट्टी खनन में लगी ट्रालियां बिना नंबर प्लेट और बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के प्रयोग में लाई जा रही हैं ऐसे में प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है सड़कों पर अवैध मिट्टी से भारी ट्रालियां सूर्यास्त होने के बाद फराटे भरती नजर आती हैं क्षेत्र में चारों तरफ अवैध मिट्टी का व्यापार हो रहा है कुछ दिन पहले की बात है कछवा रोड में एक सिपाही ने ट्रैक्टरों को रोका था जिस पर खनन माफिया पहुंचते ही बोला मिर्जामुराद में हमारी बात हुई है यह फोन पर बात करो अधिकारी से बात करते हुए सिपाही भी लौट गया बिना किसी कार्यवाही के अब फिर से अवैध खनन का कारोबार जोरो पर चल रहा है इस संबंध में जिला खाना अधिकारी अवैध खनन की शिकायतें संज्ञान में ले और जल्द ही खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करें

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News