संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस दौरान वह बिना थके और बिना रुके जनता से बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं जब उनसे एक पत्रकार ने उनकी इस ऊर्जा का राज पूछा तो उन्होंने कहा कि जब मेरी मां जिंदा थी तो मुझे लगता था शायद मुझे बायोलॉजिकली जन्म दिया गया है, लेकिन मां के जाने के बाद अब मैं सभी अनुभवों को जोड़कर मैं देखता हूं. अब मैं कन्वेंस हो चुका हूं कि मुझे परमात्मा ने भेजा है।*
''यह सुनकर हो सकता है कि लोग मेरा मजाक उड़ाएं, लेकिन ये ऊर्जा बायोलॉजिकली शरीर से मुझे नहीं मिल सकती है. ये ऊर्जा ईश्वर ने मुझे दी है. शायद मुझसे उन्हें कोई काम लेना है.''