संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ सौरभ सिंह
*कछवांरोड।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार को बहुत ही धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। सभी छात्राओं ने एक-दूसरे की हाथों में मेंहदी लगाकर, सुहागिनों को हरी-हरी चूड़ी पहना कर व फूलों से स्वागत कर हरियाली का त्यौहार मनाया। सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक कजरी लोकगीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।वही छात्राओं ने नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता भी विभिन्न प्रान्तों के लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति कर जलवा बिखेर धमाल मचा दिया। महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने कहां की सावन की हरियाली धरती के हरेक प्राणियों में एक नई उमंग, नई ऊर्जा, स्फूर्ति, नया जीवन प्रदान करती है।इस अवसर पर प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्रचार्या डॉ.रिंकी सिंह, डॉ.आशुतोष उपाध्याय, डॉ. अंजना सिंह, योगेश सिंह, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मुकेश यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सपना पांडेय, रामजी यादव समेत समस्त प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रही।