संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ,वाराणसी।* ज्वाइंटबीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद के नेतृत्व मे ब्लाक के अधिकारियो की टीम ने शिवरामपुर,पुआरीखुर्द तथा आयर मे अपूर्ण पीएम आवासो का निरीक्षण किया।टीम ने लाभार्थियो को नोटिस थमाया उन्हे अवगत कराया कि अपूर्ण आवास वाले लाभार्थियो को अन्य योजनाओ से लाभान्वित कराने के लिए विचार नही किया जाएगा। ज्वाइंटबीडीओ ने चेतावनी दी कि 15 मार्च तक आवास पूर्ण न करने पर लाभार्थियो से आवास की धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।जांच मे शिवरामपुर तथा आयर के सेक्रेटरी संजय गुप्ता मौजूद रहे।जाँच के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,सेक्रेटरी संजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।