ब्रिटिश शासन में स्थापित स्कूल आज उपेक्षित
जयंती पर याद किये गए संस्थापक
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर के मुगराबादशाहपुर में स्थित हिन्दू इंटर कालेज के प्रांगण में संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त की 126 वां जयंती रविवार को संस्थापक परिवार की तरफ से बड़े ही धूमधाम से मनाया गया |समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी विश्व विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर आरपी सिंह ने कहा कि एक एक पैसा मांग कर संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त ने पच्चीस वर्ष की अवस्था में विट्रिश हुकूमत में इतना बड़ा विद्यालय खड़ा करना जो मामूली बात नहीं है। उनके पद्चिन्हों पर चलना व उनके आदर्शो का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी| विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी हूकूमत के समय में विद्यालय की स्थापना करना बहुत कठिन काम रहा होगा पर प्रतिकूल समय में भी विद्यालय की स्थापना कर संस्थापक ने निश्चचय ही सराहनीय कार्य किया है| विशिष्ट अतिथि भाकियू के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने कहा कि संस्थापक के सपनों को पूरा करने के लिए हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रेखा सिंह,समाज सेवी चंद्र शेखर पाण्डेय, राकेश मौर्य, सदाशिव ऊमर वैश्य, पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी आदि ने संयुक्त संबोधन में अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के पहले सन 1923 में स्थापित इस विद्यालय का अपेक्षित विकास नहीं हो सका जितना बाद के शिक्षण संस्थानों का तेजी से विकास हुआ है। अध्यक्षता कर रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त उस समय में अगर चाहते तो जो धन विद्यालय के निर्माण में लगाये उससे व्यापार भी बढ़ा सकते थे लेकिन उनकी सोच ऊंची थी इसलिए उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के विद्यालय की स्थापना की| संचालन चंद्र शेखर शुक्ल ने किया| कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की|संयोजक पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त ने स्वागत भाषण किया। सह संयोजक पत्रकार शुभम कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया|चंचल कुमार गुप्त व विभोर कुमार गुप्त ने व्यवस्था में सहयोग किया।अंत में स्थापित प्रतिमा के सामने संस्थापक के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प दिलाई गई। मौके पर धर्मराज पटेल, आरके शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, राकेश मौर्य, राकेश ऊमर वैश्य, बाबूराम पटेल,एलबीपाल, प्रधानपति छोटेलाल बिंद , पत्रकार विक्की मोदनवाल,त्रिपुरारी शंकर पटेल, धरम सिंह सूरजा विश्वकर्मा, विभोर कुमार गुप्त, लालबहादुर पाल, सीता पटेल आदि रहे।