UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का किया सफल अनावरण 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यति

 

वाराणसी। विगत दिन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएवी कॉलेज ग्राउंड में दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया।जिसके संबंध में कोतवाली थाने पर 307 और 120 बी धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिया जाने लगा। जिस दौरान आज कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के खास सूचना पर शिवपुर बाईपास की आगे जौनपुर जाने वाली रोड से कुल 4 अभियुक्तगण रामजी,प्रभात दास मोहम्मद,नदीम मोहम्मद,नसीम रियाज को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान दो अन्य अभियुक्त मनीष सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। और घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद किया गया ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। समस्त मामले का अनावरण एडीशनल कमिश्नर संतोष सिंह के द्वारा पुलिस ऑफिस पर किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News