UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दालमंडी की छह मस्जिदों को किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे : मोहम्मद यासिन

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी में दालमंडी के ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर अंजुमन इंतज़ामिया मस्जिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासिन ने कहा कि दालमंडी की गली में छह मस्जिद है और इन मस्जिदों को हम किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे।

उन्हाेंने कहा कि, जिला प्रशासन जो भी कार्रवाई कर रहा है वह उसे करता रहे। उस सम्बन्ध में जिला प्रशासन कई प्रमाण लेकर चल रहा है। इसके बाद दालमंडी की छह मस्जिदों की ओर प्रशासन नजर उठाएगा तो हम जमीन से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे। दालमंडी में पुनः आरम्भ हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर मोहम्मद यासिन ने पत्रकारों से कहा कि प्रशासन की दालमंडी की कार्रवाई को लेकर एक रिपोर्ट आनी है, जिसे आगे दाखिल किया जाएगा। आगामी 15 या 16 जनवरी को दाखिल हो जाएगी। जिला प्रशासन को दालमंडी की कार्रवाई को लेकर सही नहीं मानता हूँ। मैं फिर से कह रहा हूं कि मस्जिदों को तोड़ा नहीं जा सकता है। इसको लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News