करो योग, रहो निरोग’ का संदेश, तहसील से विद्यालयों तक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
शाहगंज, जौनपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शाहगंज नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और जनभागीदारी के साथ विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील परिसर, कोतवाली, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उत्सव वाटिका, बसंती देवी आईटीआई, नीमा द्वारा बसंती देवी आई टी आई आदि संस्था सहित अनेक संस्थानों में योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।तहसील परिसर में करन गुरु के सानिध्य में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। वहीं नगर के विभिन्न योग शिविरों में पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह, योगगुरु शिव कुमार यादव, योगाचार्य ओमप्रकाश चौबे तथा योग प्रशिक्षक वीरेंद्र यादव ‘वीरू’ ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित एवं स्वस्थ बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में शाहगंज के एक मैरिज हॉल में आयोजित भव्य योग शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों नागरिकों ने सहभागिता की। वहीं कलान के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कालान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) सहित पूरा श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने योग शिविर में प्रतिभा किया। सभी कार्यक्रमों में ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया तथा प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में योग दिवस उत्साह, उमंग और स्वास्थ्य जागरूकता के वातावरण के बीच संपन्न हुआ।शाहगंज तहसील परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करन गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास करते अधिकारी एवं कर्मचारी। शाहगंज नगर में उत्सव वाटिका में आयोजित सामूहिक योग शिविर में योगासन करते भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कालान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) योग शिविर में प्रतिभा करते हुए