संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरहुआ मे सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भोला राम ज्वाइंट डायरेक्टर अर्थ एवं संख्या,लखनऊ द्वारा किया गया।ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद वाराणसी मे अस्माविष्ट क्षेत्र के उद्यमो का सर्वे कार्य ग्राम पंचायत हरहुआ मे किया जा रहा है।सर्वेक्षण कार्य मिर्जापुर के एडीओ सांख्यिकी इन्द्रकांत शुक्ला तथा विनय कुमार पांडेय द्वारा किया जा रहा है।ज्वाइंट डायरेक्टर भोला राम ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य मे शुद्धता,पारदर्शिता और समयबद्धता अति आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान ओम प्रकाश यादव अर्थ एवं संख्या अधिकारी वाराणसी मंडल,राजकुमार अपर सांख्यिकी अधिकारी वाराणसी मंडल,शैलेन्द्र सिंह एडीओ सांख्यिकी हरहुआ तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।