विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आदर्श फाउंडेशन ने मातृशक्तियों की सुरक्षा एवं समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतू राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है,पत्र के माध्यम से देश की उन महिलाओं का जिक्र किया गया है जो प्रदेश की राजधानियों,जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों से सैकड़ों मील दूर वनांचल के मध्य स्थित सुदूरवर्ती गांवो में निवास करती हैं जिन्हें यह भी नहीं पता की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने हेतू देश में महिला आयोग युद्धस्तर कार्य कर रही है,
आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का ध्यान देश की उन लाखों मातृशक्तियों की तरफ आकृष्ट करवाते हुए उनकी स्वतंत्रता एवं समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करवाने का विशेष आग्रह किया है।केंद्र एवं राज्य सरकारों का प्रयास है की महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सबल एवं सशक्त बनाया जाय, इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम भी संचालित हैं इसके बावजूद भी सुदूरवर्ती दूरदराज की अधिकतर महिलाएं आज भी अपने हक एवं अधिकारों से अनभिज्ञ हैं जिस पर अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है,राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राज्य महिला आयोग को उपरोक्त मुद्दे पर संज्ञान लेने की जरूरत है, जिस दिन देश की हर महिलायें जागरूक एवं सशक्त हो जाएंगी,उस दिन मणिपुर एवं पश्चिम बंगाल जैसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होगी,पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को उनका हक एवं अधिकार मिलना चाहिए।