UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला

Updated on: 17 April, 2026

पुलिस ने शिनाख्त के लिए जांच शुरू की, पोस्टमार्टम को भेजा

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर नौपेड़वां के बक्शा थाना क्षेत्र में उतरीजपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई पुलिस के अनुसार, शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News