संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। विधानसभा शिवपुर के अंतर्गत श्री शिरडी साईं वाटिका, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी एवं कच्चा बाबा मंदिर, जाल्हूपुर में आयोजित रक्षाबंधन महापर्व कार्यक्रम में विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने सम्मिलित होकर बहनों से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाई तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने विधायक को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया। विधायक ने सभी बहनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक अजगरा टी0 राम ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक पवित्र पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आत्मीयता के भाव को मजबूत करता है। यह पर्व हमें बहनों के सम्मान, उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने की प्रेरणा देता है।
अंत में विधायक टी0 राम ने विधानसभा क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हंसराज विश्वकर्मा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाध्यक्ष भाजपा रामशकल पटेल ,कपिल नारायण पांडेय, राणा चौहान , हीरू सिंह व विनोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता ,सहयोगी उपस्थित रहे।