UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किन्नर समाज के लोग 30 मार्च को वाराणसी से अयोध्या करेंगे प्रस्थान,अयोध्या जानकी घाट में आयोजित बधाई समारोह में लेंगे भाग ||

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- राजकली लावारिश सेवा फाउन्डेशन वाराणसी के प्रधान कार्यालय सिगरा मे 29 मार्च शुक्रवार की शाम को किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन | पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के प्रबन्ध निदेशक नित्यानन्द तिवारी ने मीडिया से बताया कि 30 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे महमूरगंज स्थित अंजनी फ्यूल सेन्टर से भगवान श्री राम के ननिहाल के किन्नर समाज के लोगो द्वारा अयोध्या में 31 मार्च 2024 रविवार को जानकी घाट, बड़ा स्थान में आयोजित बधाई महोत्सव में भाग लेने के लिए किन्नर समाज के लोग प्रस्थान करेगें | छत्तीसगढ़ से पधारे किन्नर समाज के लोगो ने समाज सेवा के लिए समर्पित राजकली लावारिश सेवा फाउन्डेशन के प्रबन्ध निदेशक नित्यानन्द तिवारी के साथ मिलकर पूरे भारतवर्ष में लावारिश एवं असहाय लोगों का उनके धर्मानुसार उनका निःशुल्क अन्तिम संस्कार कराने का संकल्प लिया और काशी की जनता से अपील किया कि यदि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी कोई लावारिश या असहाय के शव प्राप्त होने की सूचना मिलती है तो 9889269736 या 7897480844 पर सूचना देने का किया अनुरोध | इस मौके पर किन्नर समाज की गुरू कोमल वाराणसी, छत्तीसगढ़ की शैली राई, परिधी सोनी, मीना, प्रियंका, बेबो, प्राची, स्मीता, सारिका, पूर्णिमा, बबली आदि किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे | इसके अतिरिक्त राजकली सेवा फाउन्डेशन के प्रबन्ध निदेशक नित्यानन्द तिवारी, देवानन्द तिवारी मुम्बई से फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरेश शर्मा,रीता सिंह आदि लोगों ने रविवार को होने वाले बधाई महोत्सव में शामिल होने के लिये अनुरोध किया ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News