UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया बोलबम सांग 'दूल्हा देसी चाही*' 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में जहाँ सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर स्वर से सबका दिल जीत लेती हैं तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन अदाओं और एक्सप्रेशंस से तहलका मचा देती हैं। ऐसे में जब म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का साथ मिले तो फिर क्या कहना। इसी कड़ी में सावन के इस पावन महीना में ऐक्ट्रेस माही श्रीवास्तव शिव जी की पूजा अर्चना करते हुए एक वीडियो में दिखी हैं। इस वीडियो सांग में वे अपनी सहेलियों के साथ शिव जी को जल चढ़कर, पूजा अर्चना कर रही हैं और शिव भोले से 'दूल्हा देसी चाही' की अर्जी लगा रही हैं। वे कहती हैं कि 'ना घरे पंखा, नाही कूलर, ना एसी चाही ए भोला जी... माने कहनवा हमर दुलहवा, देसी चाही ए भोला जी... सहे वाला संघे रहे वाला, हरमेसी चाही ए भोला जी... माने कहनवा हमर दुलहवा, देसी चाही ए भोला जी...' इस सांग को सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। उनकी आवाज ने इस गाने के लिरिक्स को और भी प्यारा बना दिया है। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो मे माही श्रीवास्तव ने अपने गजब के डांस मूव्स से धमाल ही मचा दिया है। उनकी अदाएं, एक्सप्रेशंस, डांस मूमेंट की जितनी तारीफ की जाए वह बहुत ही कम होगी। यह सांग देखने व सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस सावन गीत 'दूल्हा देसी चाही' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह हैं। अदाकारा एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।  डायरेक्टर विझेल हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल हैं। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News