UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत श्री आकाश कुमार पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा फूलपुर अन्तर्गत पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.03.2024 को श्री आकाश कुमार पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना फूलपुर अन्तर्गत बाबतपुर, बरही नेवादा, कुंवर बाजार व ताड़ी बाजार में एवं श्री प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव अन्तर्गत ग्राम कुड़ी बाजार व कस्बा बड़ागाँव में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया । बल्लनेरेबिल्टी कम किये जाने के उद्देश्य से गांवो मे जगह जगह छोटी-छोटी गोष्ठी की गयी ट्रबल मेकर्स/ पीडितो से वार्ता की गयी साथ ही ग्रामीणो को भयमुक्त वातावरण मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान किये जाने हेतु प्रोत्साहित कर उन्हे छोटी से छोटी सूचनाओ को पुलिस प्रशासन से साझा किये जाने व अवगत कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News