UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0153/ 2023 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व % पॉक्सो एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रतन सिंह पुत्र स्व० शीतला सिंह निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना शिवपुर वाराणसी को आज दिनांक 21.05.2023 समय 12.30 बजे ओलम्पियन गेट थाना शिवपुर वाराणसी के पास से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 रोहित त्रिपाठी,का0 प्रदीप कुमार पटेल,म0का0 दीपिका सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसीवाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News