पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पूजा-पाठ एवं यज्ञ कार्यक्रम का शनिवार 9 मई को भव्य रूप से समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में संत समाज एवं श्रद्धालु शामिल हुए।समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत समाज के आगमन से पूरा मई ग्राम सभा भक्तिमय वातावरण में डूब गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा संतों का स्वागत एवं सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं भक्ति संगीत से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। संत समाज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा एवं मानव कल्याण का संदेश दिया तथा ग्राम सभा मई के लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर संत समाज का आगमन मई ग्राम सभा के लिए गौरव एवं सौभाग्य की बात है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शिव सेना प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे ने दूर दराज से आए सभी संतों को अंग वस्त्र व दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया