ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने समय से अपने दायित्वों के निर्वहन से दिल जीतने का कार्य किया।* मयंक मोहन गौड़
*हरहुआ*।आज बुधवार को एडीओ पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़ अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करके सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरहुआ के कर्मचारियो ने अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह व बुके देकर मयंक मोहन गौंड को सम्मानित कर विदा किया। सेवानिवृत्त हुए एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे नौकरी जीवन मे हरहुआ ब्लाक के सफाई कर्मियों ने हर कार्य को समय से अपने दायित्वों के निर्वहन से दिल जीतने का कार्य किया। जो सदैव जीवन पर्यंत याद रहेगा। जाने-अनजाने यदि मुझसे किसी को ठेस लगी हो तो क्षमा करेंगे।
इस अवसर पर बीडीओ हरहुआ दीनदयाल, ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा व नवनियुक्त एडीओ पंचायत रवि सिंह का भी सम्मान किया गया।सफाई कर्मियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है जिसको पूरा कर जो भी कार्य नियत समय पर कर रहे हैं वह सराहनीय है। उ0 प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने संगठन की ओर से सम्मान करते हुए कहा कि सफाई कर्मी का कार्य अति सराहनीय है।इनके सहयोग से ही गलीमोहल्ले,कार्यालय ,सार्वजनिक स्थलों पर चमक दिखती है।
जिला ग्राम प्रधान संघ वाराणसी, प्रधान संघ ब्लाक हरहुआ, ब्लाक अधिकारियों ,कर्मचारियो समेत पंचायत सचिवो ने हार्दिक शुभकामनाए व्यक्त की।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमकार नाथ, कोषाध्यक्ष सिकन्दर आजाद, महामंत्री आशीष कुमार ,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,पूर्व जिलामंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,राजकुमार यादव, नागेश वर्मा, अमित कुमार विश्वकर्मा, नरेंद्रकुमार ,निजामुद्दीन,राजकुमार सिंह, सुनीता,माधुरी,साधना शर्मा, मुन्नी देवी व सविता वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व बुकें,स्मृति चिन्ह ,गिफ्ट पैक देकर अमर यादगार भेंट की।