UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ गिरा कुएं में फायरकर्मियों ने पांच घण्टे बाद सुरक्षित निकाला*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त तिवारी लाल कन्नौजिया उम्र (53) वर्ष रविवार को घर से भोर में उठ कर गांव के तरफ चला गया गांव में ही मिश्रा लोगो के कुएं में जाकर गिर गया काफी देर होने पर घर नही लौटे तो परिजन अधेड़ का खोजना चालू किये तभी कुएं के पास जाकर उसमें झांके तो देखा की उसी में गिरा हुआ है और चिल्ला रहा है।ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद ने इसकी सूचना तुरंत मिर्जामुराद पुलिस को दिये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को इसकी सूचना दिए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर रस्सी के बड़ा सा झौवा बाध कर कुएं में लटकाया इधर अधेड़ का पुत्र पिता को उसमे बैठने की आवाज लगता रहा जिस पर किसी तरह अधेड़ उसमे बैठ गया। धीरे धीरे टीम ने रस्सी खींच कर बाहर निकाला।लगभग पांच घण्टे बाद अधेड़ को सुरक्षित बाहर निकलने पर परिजनों ने राहत की सास ली।अधेड़ को सीने, पैर व सर में कुछ चोटे आई है परिजन उसे इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गए।ग्रामीणों का कहना रहा की कुआं काफी गहरा है संयोग ठीक था की उसमें पानी कम था नही तो अधेड़ का बचना मुश्किल होता।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News