UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिलाधिकारी ने लंका थाने में जनसमस्याएं सुनीं

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को डीसीपी काशी गौरव वंशवाल के साथ लंका थाने पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पिछले समाधान दिवसों में आई शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के शिकायतों का समाधान त्वरित व समयान्तर्गत हो। कहा कि राजस्व व पुलिस की टीम मौका मुआयना करके हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस मौके पर संबंधित क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News