UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सम्पूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद का हुआ आयोजन

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिगरा में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत (सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग)खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल विधा मे बालीबाल, बैडमिंटन एवं जूडो का आयोजन स्टेडियम में प्रातः दस बजे से शुरू किया गया। मंगलवार को समस्त विकासखण्डों से लगभग 285 बालक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग पुरूष में-वॉलीबॉल में पिंडरा प्रथम सेवापुरी द्वितीय स्थान पर, बैडमिंटन एकल में शुभम सिंह हरहुआ प्रथम स्थान पर रहे। बैडमिंटन युगल में शुभम सिंह सिवान यादव हरहुआ प्रथम स्थान पर रहे। जूडो 30 से अधिक 35 किलोग्राम तक शिवम राजभर चोलापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग- बालीबाल में आराजीलाइन प्रथम स्थान पर रहे। बैडमिंटन एकल में ट्विंकल यादव आराजी लाइन प्रथम अंशिका यादव चिरयीगांव द्वितीय स्थान पर रहे। जूडो 40से 44 किलो में स्वास्तिक बड़ागांव प्रथम स्थान प्राप्त किए।अन्त में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लाल कुमार सचिव जिला जूडो संघ अपने निर्णायकों के साथ,नागेन्द्र सिंह सचिव बैडमिंटन संघ अपने निर्णायकों के साथ,विवेक रंजन यादव, विवेक सिंह, रागिनी सिंह,रीना यादव,बीरेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, अविनाश राव आदि का विशेष योगदान रहा।जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News