संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
*रामेश्वर।* पंचकोशी तीर्थ धाम रामेश्वर स्थित पंचकोशी मार्ग में स्थापित श्री नव दुर्गा पूजन समिति रामेश्वर ,बरेमा नवरात्रि के पंचमी तिथि से माता दुर्गा को स्थापित कर नियमित रूप से वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन का सिलसिला शुरू है। भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक पट खुला रहता है जहां दूर -दराज से देवी भक्त आकर दर्शन पूजन करते हैं। सप्तमी से नौमी तक भारी भीड़ महिलाओं -पुरुषों की उमड़ती है।
श्री नव दुर्गा पूजन समिति के सभी पदाधिकारियों व कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन पूजन संग प्रवचन किया जाता है। क्षेत्र के प्रधानों, पत्रकारों, शिक्षको, चिकित्सकों,समाजसेवि जनो का सहयोग निरंतर मिलता है। इस वर्ष अपार भीड़ आकर्षक पांडाल ,देवी मूर्ति व सांस्कृतिक संध्या का आनन्द लेने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए स्वयंसेवको संग महिला ,पुरुष पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है।