संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में मंगलवार को पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी त्रिभुवन राम विधायक अजगरा विधानसभा द्वारा महिला सशक्तिकरण दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई जो अनुरमा शास्त्री के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं कनकलता, तुलसी यादव, रोशनी शर्मा, सृष्टि मौर्य, सलोनी, जान्हवी यादव, स्नेहा गुप्ता, अमृता,गरिमा,प्रियांशी, रेशमा, नरगिस, आदि छात्राओं को माननीय विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा विद्यालय को निरंतर विकास की ओर अग्रसर करने के उपलक्ष्य में विधायक जी द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह एवं समस्त शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नंदिता यादव एवं डॉ. विशालाक्षी त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन श्रीमती रंजना दुबे तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनीता गिरी, सरिता कुशवाहा, अंजू यादव, चंद्रिका, नंदिता यादव ,आरती कुमारी, डॉ. रीता राय, अनुरमा शास्त्री, अर्चना चौबे, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना तथा अभिषेक सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।