संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
दानगंज/वाराणसीकृषि विभाग की ओर से किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे सरसो व तोरिया के बीज तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगे।क्त बातें अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने वृहस्पतिवार को चोलापुर ब्लाक सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सरसो/तोरिया बीज का मिनीकिट्स वितरण कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने किसानों से सरसो बीज का सदुपयोग करते हुए निर्धारित मात्रा में ही बीज का प्रयोग करने की सलाह दी।इस दौरान उन्होंने 25 किसानों को तोरिया व 75 किसानों को सरसो का मिनीकिट्स प्रदान किया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायन सिंह ने किसानों से कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाकर सरसों की खेती करने की अपील की।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ने किसानों से सरसो की प्राकृतिक खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि किसान शुद्ध तेल के लिए तिलहनी फसलों को बढ़ावा दें।
इस दौरान बीडीओ शिव नारायन सिंह,एडीओ कृषि केशव प्रसाद,खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,पंकज भास्कर,विनोद सिंह,रामजी मौर्या,रमेश पाठक आदि उपस्थित रहे।संचालन देवमणि त्रिपाठी ने किया।