UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 22.11.2023 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी।उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध डॉ० के० एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन/मुख्यालय एवं अपराध श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री राम सेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्न आदेश-निर्देश दिये गए-आगामी त्यौहार देव दीपावली की तैयारियों (पुलिस प्रबन्ध एवं यातायात व्यवस्था) के सम्बन्ध में समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।आई.जी.आर.एस. पोर्टल/जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने तथा फीडबैक नियमित रूप से लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। "आपरेशन क्लीन" अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । "ऑपरेशन त्रिनेत्र" अभियान में कैमरों के अधिष्ठापन की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विकसित भारत यात्रा के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गोवध/गो-तस्करों के विरूद्ध सत्यापन व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।महिलाओं/बालिकाओं संग हुए अपराधों में प्रगति की समीक्षा की गई एवं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News