UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विकास को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाएंगे : डा. महेंद्रनाथ पांडेय*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी के रूप में विकास के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की।डा. पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सलवाद व आतंकवाद सभी से लगातार उबर रहा है। लगभग डेढ़ दर्जन जिलों से नक्सलवाद का सफाया तथा लगातार आतंकवाद की कमी भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च उपलब्धि है। यह बातें उन्होंने चोलापुर विकास खंड क्षेत्र के गोला ग्राम में शनिवार देर शाम आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गांव में सैकड़ो की संख्या में आवास व सैकड़ो की संख्या में आयुष्मान कार्ड बनना विकसित भारत की तरफ एक ठोस कदम है। 26 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जाल्हूपुर कच्चा बाबा मैदान में जनसभा तथा 27 मई को चोलापुर क्षेत्र के पलहीपट्टी में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सभी लोगों के भारी जनसमूह की उपस्थिति का भी आग्रह किया। डा. पांडेय ने कहा कि विगत वर्ष 1980 से उनका नारा रहा है कि आपका सम्मान और क्षेत्र का विकास, चार दशक बाद भी वही नारा आज भी बुलंद है। कहा कि सरबजीत की लाश कांग्रेस की विफलता तथा 48 घंटे के अंदर अभिनंदन की वापसी भाजपा की सफलता है।एमएलसी मिर्जापुर सोनभद्र श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख धानापुर विनोद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के अगुवाई में पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाल जी राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरहुआ स्व. अरविंद सिंह की पत्नी रितू सिंह, सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर ताराशंकर यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल गुप्ता, आरती यादव समेत दर्जनों ने डा. पाण्डेय के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, एमएलसी जौनपुर प्रिंसू सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन सिंह, अभिषेक सिंह रेनू, गोपाल सिंह, आकाश सिंह सन्नी, राजकुमार प्रिंस चौबे, बब्बू चौबे, मनोरंजन तिवारी, गुड्डू पांडेय, जगदीश सिंह, संजय सिंह, मनोज जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News