UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फूलपुर व बड़ागांव पुलिस ने 25,000/के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतिक कुमार के नेतृत्व में गठित फूलपुर व बड़ागांव की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काफी दिनों से फरार चल रहे 25,000/के इनामिया अभियुक्त शिवकुमार बिन्द पुत्र छेदी बिन्द निवासी खरगसेनपुर थाना केराकत जौनपुर को मंगलवार को सुरही अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में फूलपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया गया। अभियुक्त से की गयी पूछताछ के दौरान बताया कि वह थाना फूलपुर और थाना बड़ागांव के लूट और चोरी आदि के कई मुकदमों का वांछित अभियुक्त है। पकड़े जाने की डर से वह भागता फिर रहा था पर अचानक मंगलवार को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार राय,का0 अभिषेक कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News