संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आज दिनांक 08.02.2024 को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह द्वारा थाना लोहता में धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस उपायुक्त महोदय ने आगामी त्यौहारों को लेकर लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलकर त्यौहार मनाएं तथा किसी भी तरह की भ्रामक खबर न फैलाएं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की भ्रामक खबरों पर भी ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर अपने आस-पास कुछ भी गलत या आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले अराजक तत्व नजर आते हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उक्त मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां श्री संजीव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक लोहता प्रवीण कुमार व थाना लोहता के उपनिरीक्षकगण भी मौजूद रहे।तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा थाना रोहनियां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक किया गया एवं अभिलेखों के रख रखाव की स्थिति देखी गयी तथा साथ ही साथ अभिलेखों के रख-रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक रोहनियां एवं कार्यालय के कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों के भोजन व्यवस्था के लिए थाना परिसर में बने मेस को चेक किया गया, साफ - सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने हेतु रात्रि गश्त, पिकेट आदि ड्यूटी को सतर्कतापूर्वक करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।