UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लो बीपी के कारण युवक का हुआ मौत,गांव में पसरा मातम।*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। चोलापुर के पलहीपट्टी गांव में मंगलवार की शाम लो बीपी होने के कारण 27 वर्षीय युवक का मौत हो गया। युवक के मौत की खबर सुन गांव में मातम पसर गया। लोगों के घर चूल्हे तक नहीं जले।प्राप्त जानकारी के अनुसार पलहीपट्टी गांव निवासी आशीष चौबे पुत्र रामसागर चौबे उम्र 27 वर्ष अपने बड़े भाई आनंद चौबे को लखनऊ जाने के लिए कैंट स्टेशन पर छोड़कर घर पहुंचते ही युवक को अचानक से बैचेनी घबराहट होने लगा।परिजन और गांव के लोगों ने आनन-फानन में पांडेयपुर स्थित निजी चिकित्सालय में युवक को भर्ती कराया। जहां पर लो बीपी सास लेने में दिक्कत होने के कारण इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।युवक दो बहन और दो भाईयों में सबसे छोटा था।सबका विवाह हो चुका था। युवक का भी इसी नवंबर माह में विवाह होना था। युवक के मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गांव के सुजीत चौबे,रमेश चौबे, रामआसरे चौबे,पूर्व प्रधान चौनर सिंह,प्रेम शंकर सहित अन्य लोगों ने युवक के घर पहुंच शोक व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News