UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लंका पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्रेरट वाराणसी द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों अनुपालन पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में थाना लंका पुलिस द्वारा सीसीटीवी फूटेज एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 361/2023 धारा 379/411 भादवि थाना लंका से सम्बन्धित एक व्यक्ति को दिनांक 14.09.2023 को समय 10.50 बजे जजेज गेस्ट हाउस के पास से मय वाहन के घेरघार कर पकड़ लिया गया जिसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो बताया कि साहब ये मोटरसाइकिल चोरी की है जिसको मैंने दो तीन दिन पहले बालाजी एक्सटेंशन से चुराया था। नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल जायसवाल पुत्र स्व मुन्ना जायसवाल निवासी ग्राम सिहोरिया थाना चाँद जनपद कैमूर बिहार उम्र करीब 28 वर्ष बताया। पकड़े गए अभियुक्त को आपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामपूजन बिन्द,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी नगवा,का0 आदित्य कुमार तिवारी,का0 विजय कुमार शुक्ला, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News