UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्राओं ने निकाला सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी*,पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में द्वितीय एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया। रैली में सुधाकर महिला पी.जी. कालेज के प्राचार्य डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि - सड़क सुरक्षा मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए संयसेवी छात्राओं द्वारा इस प्रकार के रैली के आयोजन से लोगो में जागरुकता आयेगी। समन्यवक डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय रैली में सम्मिलित होते हुए कहा कि - सड़क पर वाहन चलाते समय प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मनोरमा तिवारी, द्वितीय इकाई के डॉ० शालिनी त्रिपाठी, तृतीय इकाई के डॉ० पूजा सिंह ने अपने-अपने स्वंयसेवी छात्राओं का रैली में नेतृत्व किया। रैली महाविद्यालय से आरम्भ होते हुए पाण्डेयपुर चौराहा,प्राथमिक विद्यालय, प्रथम, प्राथमिक विद्यालय दृतीय, छोटा लालपुर होते हुए पुष्परंजन बालिका विद्यालय, दौलतपुर से होते हुए पुनः महाविद्यालय में समाप्त हुई। जिसमें स्वयंसेवी छात्राओं ने अपने हाथो से बनाये गये पोस्टर के माध्यम से चालक को कभी शराब पी कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सभी वाहन चालक को सीट बेल्ट और टू-व्हीलर को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। सड़क पर लगाए गए साइन बोर्ड और यातायात संकेतो का पालन करना चाहिए आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे, उप प्राचार्या डॉ. रमा दूबे, डॉ. श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ० नन्द लाल यादव, डॉ० प्रेम कुमार, डॉ. पवन कुमार सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News