संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने जैपार,पुआरीखुर्द और आयर ग्रामपंचायतो का दौरा करके अपूर्ण आवास वाले लाभार्थियो पर आवास पूर्ण करने हेतु दबाव डाला और सेक्रेटरी के माध्यम से उन्हे नोटिस प्राप्त कराई।
ग्रामपंचायत जैपार मे एकमात्र अपूर्ण आवास अमलेश का बचा है ।निरीक्षण के समय शटरिंग का कार्य शुरू पाया गया ।लाभार्थी ने एडीओ सहकारिता को तीन चार दिन मे छत ढलवा लेने का आश्वासन दिया।ग्रामपंचायत पुआरीखुर्द मे तीन मुख्यमंत्री आवास अपूर्ण पाए गए।एडीओ सहकारिता ने बच्चेलाल,झुलई और नूर मुहम्मद को चेतावनी दी कि एक सप्ताह मे आवास पूर्ण न होने की स्थिति मे फ्री राशन की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
आयर मे कुल चालीस पीएम आवास के सापेक्ष अभी भी सात आवास अपूर्ण मिले। एडीओ सहकारिता ने सेक्रेटरी संजय गुप्ता के साथ सभी अपूर्ण आवास वाले लाभार्थियो को नोटिस प्राप्त कराया।
वनवासी बस्ती मे किरन,रेखा और संजू के आवास का निर्माण विगत चार माह से बंद पाया गया।लाभार्थी कई माह से गांव के बाहर बताये गए।गुड्डी देवी, मीना देवी और रंजू राजभर ने एक सप्ताह के भीतर छत डलवाने का आश्वासन दिया।
पावर हाऊस के पीछे सावित्री का आवास भी अपूर्ण मिला।गांव वालो ने बताया कि सावित्री कुछ दिनो से गांव के बाहर किसी अन्य जगह निवास कर रही है।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने अपूर्ण आवास के लाभार्थियो को चेतावनी दी कि समय से आवास पूर्ण न कराने वाले लाभार्थियो के फ्री राशन की सुविधा बंद कर दी जाएगी तथा आवास पूर्ण होने पर ही इन्हे रूका हुआ राशन प्राप्त होगा।
बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि जिन ग्रामप्रधानो का आवास पूर्ण कराने मे सहयोग नही मिल रहा है,उन गांवो को भविष्य मे आवासीय योजना की सूची से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी।
सेक्रेट्री संजय गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह मे ग्रामप्रधान और ग्रामवासियो के सहयोग से अपूर्ण आवासो को प्राथमिकता से पूर्ण करा लिया जाएगा।