UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियुक्त अनिस कुमार को किया गिरफ्तार*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के निर्देशन में दिनांक 12/05/2023 को उ0नि0 श्री पवन कुमार राय मय हमराह का० अतुल यादव के देखभाल क्षेत्र करता हुआ रात्रि गस्त व भ्रमण व वांछित अभियुक्त की तलाश करता हुआ सूजाबाद तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास आकर सूचना दिया कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त राजघाट पुल पर खड़ा है जो कहीं जाने के फिराक में है यदि साहब जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । सूचना पाकर हमराही कर्मचारीगण को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर हिकमत अमली से घेरघारकर पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिल कुमार पुत्र स्व0 प्रेमलाल निवासी डोमरी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी बताया भागने के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि साहब मुझे जानकारी हो गयी थी कि मेरे खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा लिखा गया है पकड़े जाने के डर से मैं भाग रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया | अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 14/03/2023 को आवेदिका ने माननीय न्यायालय के आदेश से लिखित सूचना दिया कि विपक्षीगण द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ षणयन्त्र करके भगा ले जाना शारीरिक सम्बन्ध बनाना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी बनाम 1. अनिल कुमार पुत्र स्व0 प्रेम लाल 2. खुशी कुमार पुत्री स्व0 प्रेमलाल 3. नन्दिनी पत्नी विरेन्द्र कुमार निवासीगण ग्राम डोमरी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0052/2023 धारा 363/376डी / 506/120बी भा0द0वि0 व 3 / 4 पास्को एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री पवन कुमार राय को सुपुर्द किया गया।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री पवन कुमार राय चौकी प्रभारी सूजाबाद का० अतुल यादव थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News