UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर और मस्जिदों से हटाए जा रहे लाउडस्पीकर

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिरों और मस्जिदों से तेज आवाज विस्तारक लाउडस्पीकर को हटाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है और निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुसार चलाए जाने का आदेश दिया गया है यह अभियान जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेज किया गया है इसके तहत ध्वनि प्रसारक यंत्रों को निर्धारित मानक के अनुरूप कम कराया जा रहा है और अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकर को हटाने का आदेश दिया गया है एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मुताबिक शासन के आदेश पर 8 नवंबर से यह तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया था जो 10 नवंबर तक चला  उन्होंने पुष्टि की मंदिरों और मस्जिदों के अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटाए जाने का काम किया जा रहा है एसपी ग्रामीण के अनुसार इस अभियान के तहत संपूर्ण जिले से मानक के विपरीत लगभग 250 स्पीकरों को हटाया गया है इसके अतिरिक्त 200 से अधिक स्थान पर लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित ध्वनि में चलाई जाने का आदेश दिया गया है सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारियोंको निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान को लगातार जारी रखें और यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है यदि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित कोई भी मामला जानकारी में आता है तो उसे पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News