UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ईवीएम की निगरानी करेंगे कांग्रेसी, महानगर अध्यक्ष बोले, इस बार नहीं दोहराने देंगे विस चुनाव का इतिहास* 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए पहड़िया मंडी पहुंच चुकी हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा। इसी सिलसिले में पहड़िया मंडी पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सरकार व प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी करेंगे। 

 

राघवेंद्र चौबे वाराणसी से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि काशीवासियों का प्यार अजय राय को मिला है। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। ईवीएम के मुद्दे पर बोले, शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद ही हम सभी पहड़िया मंडी पहुंच गए। 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 4 तारीख की सुबह तक ईवीएम की निगरानी करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 का इतिहास नहीं दोहराने दिया जाएगा। काशी की जनता ने ईमानदारी के साथ अपना मत दिया है, उसके अनुरूप ही चुनाव का परिणाम आए, इसके लिए हम सभी मुस्तैदी से यहां डंटे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News