UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कृषि मंत्री ने कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का किया वित्तीय समीक्षा 

Updated on: 05 June, 2026

सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज 

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सर्किट हाउस की सभागार में कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की वित्तीय प्रगति विषयक मंडल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया।

इस समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार के साथ-साथ उप कृषि निदेशक शोध वाराणसी, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी वाराणसी संगम सिंह, चंदौली, गाजीपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी वाराणसी, चंदौली, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला वाराणसी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी वाराणसी, चंदौली एवं उर्वरक विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में कृषि मंत्री द्वारा जायद 2026 के अंतर्गत जनपद चंदौली को हाइब्रिड मक्का 10 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 5.2 कुंतल, जनपद गाजीपुर 2 कुंतल लक्ष्य सापेक्ष एक कुंतल का वितरण किया गया पाया। जिसे शत- प्रतिशत वितरण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।तथा उर्दू एवं मूंग बीज वितरण की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगर उर्द एवं मूंग बीज की आवश्यकता हो तो हो तो अपनी अपनी मांग तत्काल निदेशालय को प्रेषित करें तथा ऊर्द एवं मूंग के मिनीकिट एवं गन्ना अंत: फसली के अंतर्गत जिन किसानों को निशुल्क उर्द, मूंग के बीज वितरण किए गए हैं, आगामी दिनों में स्थलीय निरीक्षण किए जाने की अपेक्षा की गई। इसी क्रम में मंत्री जी द्वारा एग्री जंक्शन, मिल सीड्स एंड ऑयल पाम, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना, नेचुरल फार्मिंग योजना,जिप्सम किसान पाठशाला योजना, इनसी-टू योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश दलहन बीज मिनीकिट वितरण, पीकेवीवाई, तिलहन बीज मिनी किट वितरण, सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,एनईजीपीए एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त योजनाओं में आवंटित धनराशि का भली भांति अनुश्रवण कर लें तथा जिन योजनाओं में आवंटित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय प्रगति कम है उसका शत प्रतिशत व्यय किया जाना सुनिश्चित करें।जिन योजनाओं में भौतिक पूर्ति के सापेक्ष बजट कम है उन योजनाओं में तत्काल बजट की मांग करते हुए शत प्रतिशत व्यय किया जाय।साथ ही निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति में कुछ ही दिन अवशेष हैं सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ किसान हित में कार्य करें। जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की लायबिलिटी अवशेष होगी या निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवंटित बजट का उपभोग समय से नहीं होगा तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके वेतन से वसूली किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत जनपद वाराणसी द्वारा कुल लक्ष्य 225797 के सापेक्ष 156103 की पूर्ति, जनपद चंदौली कुल लक्ष्य 235989 के सापेक्ष 172438 की पूर्ति एवं जनपद गाजीपुर कुल लक्ष्य 473074 के सापेक्ष 322527 की किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गयी है,जिस शत प्रतिशत पूर्ति कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। क्योंकि भविष्य में इसी के आधार पर कृषकों को अन्य कृषि निवेश वितरित किए जाएंगे। उपरोक्त बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद एवं मंडल स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं के अंतर्गत बीज एवं कृषि यंत्रों पर देय अनुदान के संबंध में कृषकों के प्रचार प्रसार करते रहे तथा न्याय पंचायत स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय गोष्ठियों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित कराया जाए। माह अप्रैल 2026 में केसीसी का अभियान चला कर अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करायें साथ ही रवि में जिन किसानों ने केसीसी बनवाया था यदि उनका प्रीमियम की कटौती प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नहीं हुई है तो इसका सत्यापन कराया जाए। यदि किसान ने अपडेट नहीं किया है तो ऐसी स्थिति में संबंधित बैंक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। जनपद में स्थापित राजकीय कृषि क्षेत्र से संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News