UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विश्व हिन्दू परिषद काशी महानगर की कार्य योजना बैठक सम्पन्न*         

Updated on: 05 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- वाराणसी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौकाघाट (सांस्कृतिक संकुल के सामने) में काशी महानगर की योजना बैठक, प्रयागराज में 16-17 जुलाई को हुईं प्रान्त योजना बैठक के अनुक्रम में "जहाँ समिति वहाँ सत्संग, जहाँ मिलन केन्द्र वहाँ शक्ति साधना केन्द्र" के मूल मन्त्र के साथ संपन्न हुई । महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह जी ने नितिन जी (प्रांत संगठन मंत्री), राजन तिवारी जी (विभाग मंत्री), विकास खरे (महानगर संगठन मंत्री) को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया । कार्यक्रम का संचालन आनंद पाण्डेय (महानगर मंत्री) ने किया।प्रांत की योजना बैठक में हुई घोषणा के क्रम में नितिन जी (प्रान्त संगठन मंत्री) ने महानगर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्यवन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बजरंग दल द्वारा आयोजित होने वाली शौर्य यात्रा, दुर्गा वाहिनी की दुर्गा अष्टमी,रामायण संस्कार परीक्षा, गोपा अष्टमी एवम् अन्य जितने भी महत्वपूर्ण त्यौहार हैं उन्हें पूरी उत्सवधर्मिता के साथ मनाए जाने व जिला, प्रखण्ड, खण्ड समितियों का गठन स्थापना दिवस के पूर्व कर लेने तथा सेवा बस्तियों में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से उनसे जुड़ने व सन्त समागम की व्यवस्था ऐसी बस्तियों में सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जहाँ पिछले 30-40वर्षों से कोई सन्त न गया हो क्योंकि ऐसी बस्तियाँ ही धर्मांतरण का प्रमुख केन्द्र बन कर उभर रही हैं।कार्यक्रम में चंदन जी जो कि काशी महानगर के संगठन मंत्री थे और अब वे अपनी सेवायें प्रतापगढ़ में देंगे।उनको ससम्मान विदाई दिया गया ।भूपेंद्र जी जो कि अमेठी के जिला संगठन मंत्री थे अब से वे काशी महानगर के कार्यालय प्रमुख के रूप में अपनी सेवायें देंगे।महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह जी द्वारा भूपेंद्र जी का भी स्वागत एवंम् अभिनंदन किया गया।महानगर मंत्री ने नवीन दायित्व धारण करने वाले कार्यकर्ताओं का परिचय कराया जिसमें प्रमुख रूप से डाॅ० शालिनी कृष्णा खरे,धर्माचार्य प्रमुख काशी महानगर व रामायण संस्कार परीक्षा प्रमुख श्री सतीश कुमार सिंह रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News