अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* हरहुआ ब्लाक के मोहनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान श्रवण कुमार सिंह उम्र 42 वर्ष की गुरुवार को भोर में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पड़ोसीग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात अचानक तवियत बिगड़ी लोग उपचार के लिए सरायकाजी अस्पताल ले गए। वहाँ से जबाब मिलने पर भोजुवी र अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान भोर में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पूर्व विधायक कैलाश सोनकर,ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित हो गए। रोजगार सेवक सुरेश सिंह ने मौत की जानकारी ब्लाक की दी।मृतक प्रधान 4 बहनों में अकेले भाई रहे। पत्नी ममता सिंह बड़ागांव डिग्री कालेज में शिक्षिका है। दो पुत्र हनी सिंह व शनि सिंह हैं। जनसेवा के लिए पैथालॉजी चलाते रहे। व्यवहार कुशल होने के चलते सबके प्रिय रहे। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र शनि ने दिया।