UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वीडीए में कार्यरत लेखाकार को उत्कृष्ट योगदान के आयुक्त ने दिया प्रशस्ति पत्र

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी में कार्यरत लेखा अनुभाग के लेखाकार सत्य प्रकाश पाण्डेय को लेखा से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए वीडीए के सभागार में मंगलवार को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्राधिकरण के रिकॉर्ड जनसूचना एवं आईजीआरएस अनुभाग में कार्यरत लिपिक सुनील कुमार सिंह, ओमप्रकाश एवं राजा कुमार वर्मा को तीनों अनुभागों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विकास प्राधिकरण के सचिव डा.वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर _पर प्राधिकरण_ द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News