पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर में आयोजित ऐतिहासिक मेला एवं भरतमिलाप का आयोजन इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। रावण वध के पश्चात भगवान श्रीराम के विजय उत्सव और भरतमिलाप कार्यक्रम को देखने हेतु क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मेले में भक्तिमय वातावरण के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा।मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार स्वयं पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की सतर्कता के चलते मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।आला अधिकारी भी मौके पर निरंतर भ्रमणशील रहे और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल के निर्देशन में पूरे मेले में साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। सफाई कर्मी पूरे समय स्थल पर मौजूद रहे जिससे मेले का वातावरण स्वच्छ और मनमोहक बना रहा। झूले, झांकी और धार्मिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मेला के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल एवं सतीश जायसवाल मनीष जायसवाल अफसर दुबे का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत रामपुर के सामूहिक प्रयास से यह पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पूरी तरह सकुशल और सफल रहा