संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* आज देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं अपितु हर विभाग में आज अपना कौशल दिखाकर सशक्त भारत की निर्माता बन गई हैं।
उक्त बातें बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती मिलन समारोह रमईपट्टी , निहाला पुर में प्रतिभशाली छात्राओ को सम्मानित करने के बाद अपने सम्बोधन में व्यक्त की।
आँचल पटेल ,शशि यादव स्नेहा पटेल ,शालू पटेल ,अंशु पटेल व नीतू सरोज का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार शिक्षक ,प्रेमचंद सरोज पूर्व विधायक प्रत्यासी ,संरक्षक राकेश कुमार राम (प्रो0) ,रमेश कुमार (प्रो0), सूरज प्रसाद डॉक्टर व मोहन राम शिक्षक ने माननीय विधायक त्रिभुवन राम को अंगवस्त्र ,स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया