संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 21/11/2023 को उ0नि0 श्री उमेश कुमार राय, उ0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री रवि पाण्डेय, का० राहुल कुमार सिंह, का० रविशंकर, का० संदीप सिंह, हे0का0 अतुल कुमार यादव व का० प्रदुम्न पाल के मुखबिर के सूचना के आधार पर अभियुक्त परमेश्वर साहनी उर्फ नाटे पुत्र महाबली साहनी निवासी सूजाबाद बन्धा रोड पड़ाव थाना रामनगर वाराणसी को डोमरी चौराहा पुल के नीचे से समय 04.52 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 10 मोबाइल फोन (कीमत लगभग- 2 लाख 90 हजार रुपये) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पलिस टीम में प्र0नि0 श्री 'भरत उपाध्याय थाना रामनगर,उ0नि0 श्री उमेश कुमार राय चौकी प्रभारी सूजाबाद,उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह,उ0नि0 श्री रवि पाण्डेय,का0 राहुल कुमार सिंह,का0 रविशंकर,का0 संदीप सिंह,हे0का0 अतुल कुमार यादव,का० प्रदुम्न पाल थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।