अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय आयर का निरीक्षण बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया।निरीक्षण मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ साथ रहे।केन्द्रीय विद्यालय मे बीडीओ ने विद्यालय परिसर, शौचालय तथा जलापूर्ति हेतु सबमर्सिबिल का अवलोकन किया।प्रधानाचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि बोरिंग में कुछ खराबी आ जाने के कारण पानी मे बालू आ रहा है ।उन्होने यह भी बताया कि मूत्रालय मे पानी टंकी का कनेक्शन न होने से बच्चो को दिक्कत हो रही है।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने सेक्रेटरी जयप्रकाश को निर्देशित किया कि बोरिंग की मरम्मत तथा मूत्रालय मे पानी का कनेक्शन दुरूस्त करायें तथा विद्यालय परिसर मे गंदगी और घास को सफाईकर्मियो के माध्यम से हटाना सुनिश्चित करें।बीडीओ ने कहा कि निरीक्षण मे यदि कहीं विद्यालय मे गंदगी पाई जाती है तो संबंधित सफाई कर्मी नपेंगे।बीडीओ ने आयर पंचायत भवन और अहिरौली प्राथमिकविद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।आयर पंचायत भवन के सामने खाली भूखण्ड मे कूड़े-करकट और पालिथिन का अम्बार पाया गया।जिसे निस्तारित करने का सचिव को निर्देश दिया गया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दिव्याँग शौचालय के पानी की टंकी की पाइप टूटी हुई पाई गई।विद्यालय की दीवार मेन गेट के पास क्षतिग्रस्त पाई गई।अहिरौली प्राथमिकविद्यालय मे प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह और ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव ने साफ-सफाई
और जर्जर भवन की समस्या से अवगत कराया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने अहिरौली आँगनबाड़ी केन्द्र को रंग पेंट करके तत्काल पूर्ण करने हेतु सेक्रेटरी जयप्रकाश को निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,ग्रामप्रधान के पी यादव,सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती उपस्थित रहे।