UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी सांसद टुरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के तीसरे दिन डिक्लेमेशन,प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on: 17 April, 2026

 

 

संवाददाता,पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

वाराणसी। काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025 के तीसरे दिन बुधवार को डिक्लेमेशन,प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 वर्ष से ऊपर के लिए काशी के विभिन्न 10 थीमों पर प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। काशी के समस्त संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आठ स्थानों पर प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता में बुधवार को मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल,महानगर उपाध्यक्ष अशोक जाटव,मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर,एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख काशी विद्यापीठ प्रवेश पटेल रहे। बुधवार को तीसरे दिन आयोजित होने वाले डिक्लेमेशन और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 468 प्रतिभागी तथा 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक में 249 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News