विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित / फरार / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-194/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष कुमार सिंह पुत्र छविनाथ सिंह निवासी भरलाई शिवपुर वाराणसी को आज दिनांक 07.05.2023 को समय करीब 12.30 बजे गणेशपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह,उ0नि0 रोहित त्रिपाठी,हे0का0 राघवेन्द्र,का0 दिवाकर,का0 बालमुकुन्द मौर्य थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।