UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी पत्रकार संघ के चुनाव में अध्यक्ष अरूण व जितेन्द्र बने महामंत्री 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- काशी पत्रकार संघ के द्वीवार्षिक चुनाव सत्र(2025 से 2027) में अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र महामंत्री पद पर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए। संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के द्वीवार्षिक चुनाव सत्र (2025 से 2027) में चंदन रुपानी अध्यक्ष और विनय शंकर सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पराकर भवन के गर्दे सभागार में सोमवार को हुई मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र(101) ने अत्रि भारद्वाज (81) को 20 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में बीवी यादव को 52 व सुरेश मिश्रा को 25 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुरेंद्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (170)व पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (112) विजय घोषित किए गए। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों में दिनेश कुमार सिंह को 103 मत राजेश यादव को 76 मत मिले। महामंत्री पद पर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव (121) ने अखिलेश मिश्र (93) को 28 मतों से हराया। इस पद की एक अन्य प्रत्याशी रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले। मंत्री के दो पदों पर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव (93) व आलोक मालवीय (87) विजय घोषित किए गए। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी को 78,आलोक कुमार श्रीवास्तव को 71,रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को 43 व दिलीप कुमार को 32 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव (135) ने पंकज त्रिपाठी (117) को 18 मतों से हराया। कार्यसमिति के दस पदों के लिए कैलाश यादव(180),विनय कुमार सिंह (170),उमेश गुप्ता (148),सुरेश गांधी (133), विजयशंकर गुप्ता बच्चा (130), छवि किशोर मिश्र (125), राकेश सिंह (123), एमडी जावेद (107), अरुण कुमार सिंह (99) व आनंद कुमार मौर्य (99) विजेता घोषित किए गए। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी राजेश राय को 94 मत मिले। संघ के कुल 286 सदस्यों में से 258 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी तरफ वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर चंदन रुपानी (140)ने सुशील कुमार मिश्र(76)को 64 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर देव कुमार केसरी (140) ने राजू सिंह दुआ (71) को 73 मतों से परास्त किया। मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह (158) ने मुन्नालाल साहनी (53) को 105 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक सिंह (113) ने अमित शर्मा(49)को 64 मतों से परास्त किया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी हरी बाबू श्रीवास्तव को 45 मत मिले। प्रबंध समिति के पांच पदों पर अरविंद कुमार, दिनेश सिंह, मनोज कुमार राय, रोशन जायसवाल व संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। क्लब के कुल 235 सदस्यों में से 220 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन मंडल के सहयोगी सदस्यों के रूप में सुभाकर दुबे, विकास पाठक,राजनाथ तिवारी व योगेश कुमार गुप्त एवं कार्यालय सहायक द्वय विश्वदीप बापुली व राजीव चौरसिया थे। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News